लखनऊ, मई 7 -- लखनऊ, संवाददाता।लेखक, सम्पादक व अनुवादक सत्यम वर्मा की गिरफ्तारी के खिलाफ सत्यम वर्मा रिहाई मंच की ओर से गुरुवार को प्रेसवार्ता हुई। संयोजिका कविता कृष्णपल्लवी ने कहा कि यूपी पुलिस-प्रशासन की मजदूर आंदोलन के समर्थन में सत्यम वर्मा के रूप में उठी एक मजबूत आवाज को चुप कराने की साजिश है। नोएडा मजदूर आंदोलन में भड़की हिंसा से पुलिस 'मजदूर बिगुल' और अन्य संस्थाओं को जोड़कर सत्यम को षड्यंत्र का मास्टरमाइंड साबित करना चाहती है। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल की सुबह निराला नगर चौकी की पुलिस सत्यम को ले गयी। इस मौके पर मानवाधिकार कर्मी हिमांशु कुमार, इप्टा के राकेश, प्रोफेसर रमेश दीक्षित, जन संस्कृति मंच के कौशल किशोर, एडवा से मधु गर्ग और ऑल इंडिया पीपल्स फ्रंट से दिनकर कपूर भी अपनी बात रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...