सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग मामले में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के सात गुर्गों पर आरोप तय
रांची, अप्रैल 18 -- रांची, संवाददाता। सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग और अवैध हथियार सप्लाई से जुड़े सनसनीखेज मामले में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के सात गुर्गों के खिलाफ अदालत ने आरोप तय कर दिया है। इनमें जितेश कुमार, संतोष मिश्रा, मयंक कुमार उर्फ रिशु, राजू महतो, सुमित वर्मा, अभिषेक कुमार राम और प्रिंस मिश्रा शामिल हैं, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। अदालत ने अभियोजन पक्ष को 24 अप्रैल से साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है, जिससे अब मामले की सुनवाई निर्णायक चरण में प्रवेश कर गई है। इससे पूर्व आरोपियों को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीआईडी के विशेष न्यायाधीश कुलदीप की अदालत में पेश किया गया। यह भी पढ़ें- सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज आरोपियों ने मामले में अपने-आप को निर्दोष बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.