मैनपुरी, जनवरी 11 -- विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ के बैनर तले जनपद में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ का चुनाव वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से किया गया। चुनाव की प्रक्रिया संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष विभांशु कुमार सिंह व चुनाव अधिकारी राजेश्वर राज की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। कार्यकारिणी में जनवेद सिंह को तकनीकी कर्मचारी संघ का सरंक्षक बनाया गया। वहीं सत्यभान सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिला सचिव शिव नारायन को मनोनीत किया गया। वहीं अमित कुमार राजपूत, बृजेंद्र सिंह शाक्य, अनुज कुमार दुबे, सौरभ कुमार, उमेर हसन, अनूप कुमार, सुमित कुमार, सुभाष पटेल, शेखर शर्मा, आशीष कुमार, शिवशंकर, नितिन तिवारी, जनवेद सिंह, धर्मवीर, गणेश कुमार, रमेश, अवधेश कुमार, विनय कुमार, सचिन पटेल, सुशील कुमार को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.