सत्यपाल व योगेश को मिली किशनपुर और खखरेरु थाने की कमान
फतेहपुर, जून 8 -- फतेहपुर। पशु व्यापारी से हुई कथित लूट के मामले में हुई निलंबन की कार्रवाई के बाद रिक्त हुई खखरेरु और किशनपुर थाना प्रभारी की कुर्सी पर तैनाती हो गई है। एसपी ने रविवार रात दोनों थानों में प्रभारियों को नियुक्त कर दिया। किशनपुर थाने की कमान योगेश कुमार को और खखरेरु थाने की कमान सत्यपाल सिंह को सौंपी गई है। हालांकि दोनों कई थानों में पूर्व में भी चार्ज पर रह चुके हैं, लेकिन दोनों का विवादों से भी नाता रहा है। खखरेरु थाना क्षेत्र में पशु व्यापारी से कथित लूट के मामले में विजयीपुर चौकी प्रभारी धीरेंद्र पांडेय, किशनपुर थाना प्रभारी बच्चे लाल और खखरेरु थाना प्रभारी विद्या प्रकाश को आईजी जोन प्रयागराज अजय मिश्रा ने निलंबित कर दिया था। सबकी निगाह दोनों थानों पर तैनाती को लेकर लगी थी। रविवार रात एसपी ने तैनाती कर दी। हालांकि अभी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.