बागपत, अगस्त 6 -- बागपत। हिसावदा गांव में बुधवार को पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें कांग्रेस नेताओं के साथ खाप चौधरी और देशभर के किसान नेता शामिल हुए, लेकिन इस कार्यक्रम से भाजपा और रालोद के पदाधिकारियों और नेताओं ने दूरी बनाये रखी। जिला स्तरीय पदाधिकारी से लेकर विधायक और सांसद तक कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को लेकर लोगों में खासी नाराजगी दिखाई दी। उनका कहना है कि भाजपा-रालोद समेत सपा और बसपा के भी वरिष्ठ नेताओं ने जिले के सबसे प्रभावशाली नेता को श्रद्धांजलि देना तक जरुरी नहीं समझा। दरअसल सत्यपाल मलिक कई दलों में रहे। यह भी पढ़ें- बागपत में पूर्व राज्यपाल की पुण्यतिथि में शामिल हुए कांग्रेसी कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेजा था, तो भाजपा ने उन्हें बिहार और जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यो...