नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सत्य निकेतन में निजी छात्रावास की इमारत गिरने से 7 छात्रों की मौत और कई अन्य छात्रों के घायल होने की घटना को 'बेहद गंभीर और चिंताजनक बताया और कहा कि इस पर शुक्रवार को विस्तार से सुनवाई होगी। यह भी पढ़ें- सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, क्या रहा सर्वोच्च अदालत का रुख?घटना का विवरण जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और आर. महादेवन की पीठ ने यह टिप्पणी तब की, जब रविवार को सत्य निकेतन में 5 मंजिला निजी छात्रावास के इमारत ढहने और इस हादसे में 7 छात्रों की मौत की जानकारी देते हुए इस पर तुरंत सुनवाई की मांग की। देशभर में रिहायशी इलाकों में बिना मंज़ूरी के निर्माण, अग्नि सुरक्षा और नियमों का अनदेखी कर आवासीय जगहों को वाणिज्यिक इस्तेमाल में बदलने से...