नई दिल्ली, मार्च 31 -- हिंदू धर्म में पूर्णिमा के दिन को काफी शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दिन सच्चे मन से व्रत रखकर स्नान-दान करने से कई लाभ मिलते हैं। साथ ही इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। भक्त इस दिन सुबह से शाम तक व्रत रखते हैं और पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई पूजा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बता दें कि पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में मन को शांति मिलती है। धर्म-शास्त्रों के अनुसार इस दिन किए गए अच्छे काम का फल कई गुना मिलता है। साथ ही सत्यनारायण का व्रत विशेष रूप से रखने से फायदा मिलता है।1 या 2 अप्रैल कब रखा जाए व्रत? पंचांग तिथि की शुरुआत 1 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 6 मिनट से हो रही है। वह...