छपरा, अगस्त 29 -- फोटो 15 विधि मंडल में शनिवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल कला प्रेमी व वकील छपरा, नगर प्रतिनिधि। हिंदी साहित्य के मूर्धन्य कवि और बिहार गान के रचयिता सत्यनारायण के असामयिक निधन पर बच्चू पाण्डेय कला वीथी, छपरा के तत्वावधान में शनिवार को छपरा विधिमंडल में शोकसभा आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए वरीय अधिवक्ता सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सत्यनारायण के निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। अधिवक्ता मंजूर अहमद ने इसे साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति बताया। ज्योतिष पाण्डेय ने उनके साथ आत्मीय संबंधों को याद करते हुए कहा कि वे संस्था के प्रत्येक आयोजन में हर वर्ष अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते रहे। संस्था की ओर से उन्हें बच्चू पाण्डेय स्मृति सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। दक्ष निरंजन शंभू ने कहा कि दशकों से ...