घाटशिला, जनवरी 30 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। इतिहास और आस्था जब एक साथ मिलते हैं, तो दृश्य अलौकिक हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार को बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल में देखने को मिला। क्षेत्र के प्राचीन बाबा सत्यनाथ शिव मंदिर की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह ने पूरे क्षेत्र को 'शिवमय' कर दिया है। वहीं इस पांच दिवसीय महोत्सव का आगाज भव्य कलश यात्रा से हुआ। श्रद्धालु सुबह से ही ज्योति पहाड़ी स्थित पवित्र स्वर्णरेखा नदी के तट पर एकत्रित होने लगे थे। साथ ही मंत्रोच्चार और वैदिक रीति-रिवाज से पूजन के बाद, 501 कलशों में जल भरकर श्रद्धालुओं का काफिला मंदिर की ओर बढ़ा। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं और 'बम भोले' के जयकारे लगाते युवाओं के उत्साह ने तपती राहों को भी भक्ति के आनंद से भर दिया। वहीं यात्रा का मुख्य आकर्षण गाजे-बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.