गाजीपुर, अप्रैल 9 -- गाजीपुर। अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की कोर्ट में गुरुवार को सत्यदेव हत्याकांड में मशाला सिंह, झुन्ना सिंह सहित नौ आरोपियो पर चार्ज फ्रेम किया गया। इस संदर्भ में जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने बताया कि 14 जुलाई 2014 को अभियुक्तों ने सत्यदेव यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसकी रिपोर्ट उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने थाने में दर्ज करायी थी। गुरुवार को कोर्ट ने आरोपियो के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 302, 25 आर्म्स एक्ट के तहत आरोप पत्र बना। गवाही के लिए 28 अप्रैल की तिथि नियत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.