किशनगंज, मार्च 19 -- ठाकुरगंज। ठाकुरगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता की भी सुंदर झलक देखने को मिली। कथा स्थल पर नगर के विभिन्न मोहल्लों एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर एक साथ कथा श्रवण करते नजर आए। कथावाचक रामठाकुर जी महाराज (वृंदावन) ने अपने प्रवचन में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन की व्याख्या करते हुए लोगों को सत्य, मर्यादा और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। वहीं भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग ने पूरे वातावरण को उत्साह और भक्ति से सराबोर कर दिया।इस आयोजन की विशेषता यह रही कि इसमें हर आयु वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बुजुर्ग श्रद्धालु कथा श्रवण में लीन दिखे, महिलाएं भजन-कीर्तन में मग्न रहीं, वहीं युवा वर्ग आयोजन की व्यवस्था को संभालते नज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.