भागलपुर, अप्रैल 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सामाजिक संस्था संबंध भागलपुर की ओर से शनिवार शाम को टाउन हॉल में नाटक रॉन्ग टर्न का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर राजीव कांत मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, कौशल किशोर सिंह, अंशु सिंह, डॉ. चंद्रेश और डॉ योगेंद्र ने किया। रंजीत कपूर द्वारा लिखित व रितेश रंजन द्वारा निर्देशित यह नाटक अपनी सशक्त विषयवस्तु, बेहतर प्रस्तुतीकरण और प्रभावी अभिनय के कारण दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।नाटक की कहानी एक सफल व्यवसायी अरुण मेहरा के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो एक अप्रत्याशित परिस्थिति में तीन सेवानिवृत्त वकीलों के घर पहुंच जाता है। शुरुआत में एक साधारण-सा खेल प्रतीत होने वाला मुकदमा धीरे-धीरे एक गंभीर और रहस्यमय रूप ले लेता है। यह भी पढ़ें- सत्य, न्याय और नैतिकता की सीमाएं धुंधली होती चली गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.