कोडरमा, मार्च 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी कई मायनों में खास है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, त्याग और कर्तव्य का पालन सर्वोपरि होता है। उक्त बातें कोडरमा में केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कही। उन्होंने कहा कि आज के इस पावन दिन पर हम सभी संकल्प लें कि समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखेंगे तथा राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। भगवान श्रीराम से प्रार्थना है कि वे हम सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। कोडरमा बाजार में रामनवमी महासमिति द्वारा आयोजित शस्त्र प्रदर्शन प्रतियोगिता में दर्जनों गांवों के अखाड़ा समित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.