बलिया, जून 30 -- बांसडीह/सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। बेरूआरबारी क्षेत्र के भगवान दास मंदिर (करिहरा) परिसर में बाबा अमरनाथ सेवा समिति और विधायक केतकी सिंह के संयोजन में आयोजित श्रीराम कथा का समापन मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं के बीच हो गया। नौवें और अंतिम दिन कथावाचक राजन जी महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन के प्रेरणादायी प्रसंगों का ऐसा भावपूर्ण वर्णन किया कि पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर हो गया। राजन जी ने कहा कि जब भगवान श्रीराम ने वानर सेना के सहयोग से समुद्र पर सेतु का निर्माण कराया और लंका की ओर प्रस्थान किया, तब वह केवल एक युद्ध नहीं, बल्कि सत्य और धर्म की स्थापना का अभियान था। लंका में रावण और भगवान श्रीराम के बीच हुए भीषण संग्राम का वर्णन करते हुए बताया कि अंततः अधर्म पर धर्म की विजय हुई। भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर मान...