सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों को जीवन में उतारें : सीपी
वाराणसी, अक्टूबर 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने आचरण और कार्यशैली में आत्मसात करने का संदेश दिया।पुलिस आयुक्त ने कहा कि गांधी जयंती सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देती है। स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से करनी होगी। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण जैसे जीवन मूल्यों को भी पुलिसकर्मियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.