रामगढ़, अक्टूबर 1 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री कृष्ण विद्या मंदिर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर बाल वाटिका के बच्चों ने गांधी जी के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी। कक्षा तीन से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भी गांधी जी के जीवन और आदर्शों पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा पांचवीं की अनुष्ठा पाठक, कक्षा छठी की तेजस्विनी पाठक ने सत्य और अहिंसा पर आधारित भजन प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री वरिष्ठ शिक्षिका सपना चक्रवर्ती ने गांधी एवं शास्त्री के जीवन, विचारों, योगदान ...