देहरादून, अक्टूबर 2 -- देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपदभर में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शुक्रवार को जिला कार्यालय परिसर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बापू के प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम' का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। एडीएम केके मिश्रा ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। अपर जिलाधिकारी स्मृता परमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा को अपना मूल मंत्र बनाकर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। यह भी पढ़ें- Mee...