सत्य, अहिंसा, करुणा और बलिदान सनातन के सात स्तंभ : आचार्य प्रमोद कृष्णम
संभल, अक्टूबर 1 -- काफूरपुर, संवाददाता। श्री कल्कि धाम में आयोजित नियमित मासिक सत्संग में श्री कल्कि पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सनातन धर्म, भगवान के अवतार और गुरु परंपरा पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सभी ग्रंथों में भगवान के अवतार का उल्लेख मिलता है और यह भी सत्य है कि धरती पर भगवान का अवतरण हुआ है। परमात्मा एक है और संपूर्ण ब्रह्मांड उसी परमात्मा की कृपा से संचालित है। उन्होंने कहा कि सनातन के सात प्रमुख स्तंभ सत्य, अहिंसा, करुणा, प्रेम, त्याग, तपस्या और बलिदान हैं। जहां सत्य है, वहां सनातन है और जहां अहिंसा, करुणा, प्रेम, त्याग, तपस्या तथा बलिदान है, वहां भी सनातन का स्वरूप विद्यमान है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जब-जब धर्म पर संकट आया, तब ऋषियों, मुनियों और गुरुओं ने समाज व धर्म की रक्षा के लिए बलिदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.