औरैया, जून 24 -- गायत्री जयंती, गंगा दशहरा एवं युगऋषि परमपूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष्य में गायत्री शक्तिपीठ आर्यनगर में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम परमपूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परमवंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों साधकों ने सहभागिता की। महायज्ञ के दौरान वेदमाता, देवमाता एवं विश्वमाता गायत्री तथा मां गंगा का विधि-विधान से पूजन किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं को मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। गुरुदेव के महाप्रयाण दिवस पर साधकों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए व्यसनों का त्याग करने, सत्प्रवृत्तियों के प्रचार-प्रसार तथा युग निर्माण के संकल्पों को जीवन में ...