मोतिहारी, अप्रैल 14 -- अरेराज, निसं। अध्यक्ष बिहार राज्य धार्मिक न्यास पार्षद के आह्वान पर सुप्रसिद्ध सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर अरेराज के प्रांगण में सामाजिक समरसता का महान पर्व सत्तू संक्रांति के अवसर पर पंडा पुजारियों सहित भक्तों के बीच विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर एवं पीठाधीश्वर रविशंकर गिरि जी ने कहा कि सतुआनी पर्व के मौके पर मंगलवार को अध्यक्ष धार्मिक न्यास पार्षद प्रो. रणवीर नंदन के आह्वान पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। अवसर पर उपस्थित पंडा पुजारियों सहित भक्तों के बीच स्वामी जी महराज ने अंगवस्त्र व फूड पैकेट्स का वितरण कराया गया है। महंत रविशंकर गिरि जी महराज ने कहा कि सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने को लेकर यह महान पर्व मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- खरमास हुआ खत्म, सतुआन कर मनायी गई मेष संक्रांति इस पर्व के द...