गोपालगंज, अप्रैल 22 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पिछले तीन दिनों से लू चलने से जनजीवन बेहाल है। भीषण गर्मी में आम,बेल व गन्ने का जूस,शिकंजी,सत्तू सहित अन्य ठंडे पेय पदार्थों की मांग काफी बढ़ गयी है। इसी तरह बर्फ के गोले, लस्सी, नींबू पानी, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स और नारियल पानी से भी लोग हलक तर कर रहे हैं। तीन दिनों में ही ठंडे पेय पदार्थों की मांग पांच गुनी अधिक बढ़ गई है। जिला मुख्यालय के गोपालगंज शहर सहित मीरगंज, बरौली, हथुआ व कटेया शहर और प्रखंडों के मुख्य बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों की हजारों दुकानें सज गयी हैं। सिर्फ गोपालगंज शहर में करीब 200 दुकानें ठंडे पेय पदार्थों की खुल गई हैं। दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि उनकी सत्तू घोल की दुकान पर दो दिन से ग्राहकों की भीड़ बढ़ गयी है। शहर के कलेक्ट्रेट रोड में ठंडे पेय ...