सत्तू-बिंदी का विस्तार, ग्रीनफील्ड से मिलेगी रफ्तार : दयाशंकर
बलिया, जून 20 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 तथा प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों को देखा। कार्यक्रम में जिले की 1111 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ ही लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और टूलकिट बांटे गए।समारोह में परिवहन मंत्री ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की विकास यात्रा का जिक्र किया। कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में सरकार बनने के बाद छोटी-छोटी योजनाओं को बड़ी परियोजनाओं का रूप देकर उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया गया। यह भी पढ़ें- विकास चित्र प्रदर्शनी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.