नई दिल्ली, मार्च 14 -- गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन काफी लोकप्रिय है। कई लोग इसे एक हेल्दी ड्रिंक के रूप में पीते हैं, क्योंकि इसमें पोषण और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। लेकिन अक्सर लोग यह नहीं जानते कि सत्तू को किस तरीके से लेना चाहिए ताकि शरीर को इसका पूरा फायदा मिल सके। न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नरंग के अनुसार, सत्तू एक अच्छा प्रोटीन स्रोत जरूर है, लेकिन इसे लेने का सही तरीका जानना भी जरूरी है।सत्तू में कितना प्रोटीन होता है? सत्तू को आमतौर पर भुने हुए चने से बनाया जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर प्रोटीन की बात करें, तो लगभग 100 ग्राम सत्तू में करीब 25 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यह मात्रा लगभग एक स्कूप व्हे प्रोटीन के बराबर मानी जाती है, जिसमें भी लगभग 25 ग्राम प्रोटीन होता है। View this ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.