सत्तू की पहचान ने चना की खेती की ओर बढ़ाया रुझान
बलिया, मई 11 -- बलिया, संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से सत्तू को 'एक जनपद एक उत्पाद' (ओडीओपी) में शामिल किए जाने के बाद प्रदेश और देश स्तर पर मिली पहचान ने जिले के किसानों का रुझान चना की खेती ओर तेजी से बढ़ाने काम किया है। इसका स्पष्ट उदाहरण कृषि विभाग के आंकड़ें बोल रहे हैं। जनपद में वर्ष 2023-24 में महज ढाई हजार हेक्टेयर में चना की खेती हुई थी, जिसका दायरा वर्ष 2025-26 में साढ़े पांच हजार हेक्टेयर तक पहुंच गया है। साथ ही कई स्वयं सहायता समूहों द्वारा सत्तू को देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाने लगा है, डाकघर से भी सत्तू की बिक्री होने लगी है। लिहाजा इसकी डिमांड बढ़ने लगी है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो भविष्य में जनपद के किसानों के लिए चना की खेती सर्वाधिक मुनाफा देने वाली साबित होगी। यह भी पढ़ें- विदेशों में निर्यात होगी जनपद की मूंगफलीसत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.