कानपुर, जून 27 -- कानपुर। सत्ती चौरा शहीद स्मारक एवं जन कल्याण समिति ने शनिवार को 1857 की क्रांति का 169वां शौर्य दिवस मनाया। स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों हरदेव मल्लाह, लोचन निषाद, बुधई मल्लाह एवं समाधान निषाद आदि को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की गयी। आज ही के दिन 325 अंग्रेजों को 40 नावों में बैठा के सत्ती चौरा घाट से इलाहाबाद ले जाया जा रहा था तभी 285 की नाव पलटने से मौत हो गयी। इस कारण हरदेव मल्लाह, लोचन निषाद, बुधई मल्लाह एवं समाधान निषाद सत्ती चौरा गांव के 167 लोगों को अंग्रेजों ने पीपल के पेड़ पर लटका कर फांसी दे दी थी। पूरा सत्ती चौरा गांव जला दिया गया था। समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद निषाद ने बताया गया कि तीनों शहीदों का कोई भी वास्तविक व काल्पनिक चित्र नहीं है। पत्रिका का भी विमोचन हुआ। शहीद क्रांतिकारियों के नाम ...