सत्ता से सवाल कर समाज की आवाज बनें पत्रकार: राजीव
कानपुर, सितम्बर 30 -- कानपुर। स्वतंत्रता आंदोलन के दौर की पत्रकारिता ने देश में राष्ट्रीय चेतना जगाने और जनमत तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गणेश शंकर विद्यार्थी जैसे पत्रकारों ने अपनी कलम को जनसंघर्ष का आवाज बनाया। आज की पत्रकारिता के सामने भी लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा की बड़ी जिम्मेदारी है। यह बातें वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ल ने बुधवार को शास्त्री भवन खलासी लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। कानपुर जर्नलिस्ट एंड एक्टिविस्ट फोरम एवं तिलक फाउंडेशन ने श्री तिलक मेमोरियल व्याख्यान, पुस्तक विमोचन एवं उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रमेश चिंतक ने की। प्रोफेसर आनंद शुक्ला ने आजादी और उसकी सरहद विषय पर मुख्य व्याख्यान दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.