देवरिया, सितम्बर 7 -- देवरिया। हिन्दुस्तान संवाद केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री व अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि सत्ता से बाहर होने पर सपा को पीडीए की याद आ रही है। सपा जब सत्ता में थी तो पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों की अनदेखी करती रही।

अनुप्रिया पटेल का भाषण अनुप्रिया पटेल रविवार को टाउन हॉल स्थित ऑडिटोरियम में अपना दल एस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने चुनाव पूर्व पीडीए, आरक्षण का राग अलापने वालों से सावधान रहने की कार्यकर्ताओं से अपील की। कहा कि उनकी पार्टी शुरू से दलितों, पिछड़ों, शोषितों, अल्पसंख्यकों के हितों, अधिकारों की लड़ाई लड़ती है। पीडीए का नारा उछालने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता से बाहर होने पर पीडीए याद आ रही है। सत्ता में रहने के दौरान सपा ने पिछड़े, दल...