नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की नई दिल्ली। भाजपा ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को अविनाशी सीट से और तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को मायलापुर सीट से मैदान में उतारा गया है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन कोयंबटूर (उत्तर) सीट से लड़ेंगी। मोदक्कुरिची से कीर्तिका शिवकुमार, विलावन्कोड से एस. विजयधारानी और थल्ली सीट से नागेश कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है।मुख्यमंत्री स्टालिन से लीक ऑडियो क्लिप पर मांगा जवाबचेन्नई। भाजपा ने डीएमके सांसद ए राजा के कथित ऑडियो क्लिप को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से जवाब मांगा है। भाजपा प्रवक्ता नारायण तिरुपति ने शुक्रवार को दावा किया कि क्लिप मे...