सत्ता व संगठन मिलकर लोगों के हित को कर रहे काम : राजेश
बदायूं, जुलाई 16 -- बदायूं, संवाददाता। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने प्रथम बार बदायूं आगमन के बाद मीडिया से वार्ता की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश संगठन में सभी जातियों एवं वर्गों को सम्मान देकर संगठन में समान अवसर दिया है। कहा, सत्ता व संगठन मिलकर प्रदेश के लोगों के हित में काम कर रहे हैं। पार्टी नये चेहरों को आगे ला रही है। बदायूं पहुंचने पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने लालपुल स्थित अपने आवास पर मीडिया से चर्चा करते हुये कहा, कहा कि मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार 265 से अधिक गरीब कल्याण की योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के प्रदेश भर में जन आकांक्षाओं को पूरा कर रही हैं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का बिलारी में स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.