बक्सर, सितम्बर 22 -- रघुनाथपुर। प्रखंड के पकड़ाही गांव में भोला पासवान की 111 वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वीकेएसयू के सीनेटर प्रो. बलिराज ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री जैसे नेता अब नहीं रह गए हैं। वे सत्ता और धन की परवाह नहीं करते थे। शास्त्री जी बिहार के ही नहीं देश के कद्दावर नेताओं में थे। तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन, उनका दामन दागदार नहीं हुआ। राजनीति करने वाले नेताओं को उनकी कार्यशैली और उनके आदर्श जीवन का अनुशरण करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. गंगेश्वर पांडेय व संचालन संचालन संजय पांडेय ने किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में वशिष्ठ राय, अशोक पाल, शिवजी पासवान, शत्रुघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.