चित्रकूट, दिसम्बर 29 -- चित्रकूट। कांग्रेस कैंप कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है। पूर्व प्रदेश महासचिव पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि द्बेष भावना से सत्ता में बैठे लोग देश में नफरत, अन्याय और अत्याचार को बढ़ावा दे रहे है। फिर भी कांग्रेसी पूरे तरीके से इसके खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्गेश खंगार, जगजाहिर पटेल, रामकृपाल, महेश सिंह, सुरेंद्र पांडेय ने अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान रंजना बरातीलाल पांडेय, अवधेश करवरिया, चुनवाद प्रसाद, विजयमणि त्रिपाठी, राजेश सिंह, महेंद्र सिंह पटेल, यमुना प्रसाद शुक्ला, रामकृपाल वर्मा आदि मौजूद रहे। किसानों को आज किया जाएगा बीज वितरण चित्रकूट। जिला उद्यान अधिकारी प्रत...