नई दिल्ली, अगस्त 18 -- रिटायर्ड IPS यानी भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी किरण बेदी ने राजनीति में बदलाव पर खुलकर बात की है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार बदलने से काम नहीं चलेगा, बल्कि लोगों को सवाल पूछना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि नेताओं को नियमित रूप से टाउन हॉल मीटिंग करनी चाहिए। बेदी गोलपार्क में रामकृष्ण मिशन इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चर में अमृता डागा मेमोरियल लेक्चर में पहुंचीं थीं। बेदी ने कहा था, 'भारत में बदलाव सिर्फ सरकार बदलने से नहीं होगा। इसके लिए नागरिकों को एक्टिव रूप से हिस्सा लेना होगा, सत्ता में बैठे लोगों से सवाल पूछने होंगे और मजबूत समुदाय बनाने होंगे।' उन्होंने कहा कि नेताओं को टाउन हॉल मीटिंग्स के जरिए लोगों की परेशानियों को सुनना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस ...