गाजीपुर, दिसम्बर 28 -- रेवतीपुर। स्थानीय गांव स्थित पंचायत भवन सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय नाई महासभा की ओर से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रासंगिकता विषयक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजमणि प्रसाद शर्मा ने किया। कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने कार्यकाल में सामाजिक न्याय को बिहार में जमीनी स्तर पर साकार किया। उन्होंने कहा कि शासन की बागडोर संभालने के बाद ही वे समाज के वंचित वर्गों के लिए ऐतिहासिक फैसले ले सके। इसलिए कर्पूरी ठाकुर के विचारों को मानने वाले नाई समाज के लोगों को भी शासन सत्ता में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए संगठित प्रयास करने होंगे। सत्ता में मजबूत पकड़ बनने पर ही समाज को उसका वास्तविक हक, अधिकार और सम्मान प्राप्त हो सकेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.