पौड़ी, जून 5 -- Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो अग्निवीर योजना को समाप्त कर देंगे। सेना और सरकार के बीच एक पवित्र रिश्ता होता है, लेकिन भाजपा सरकार ने यह रिश्ता भी अग्निवीर जैसी योजना लाकर खराब कर दिया है। गुरुवार को पौड़ी के कंडोलिया मैदान में आयोजित पूर्व सैनिक और अर्द्धसैनिक स्वाभिमान सभा को राहुल गांधी ने वर्चुअल संबोधित किया। मौसम खराब होने की वजह से राहुल पौड़ी नहीं आ सके। इसके लिए उन्होंने खेद जताया और वर्चुअल संबोधन में कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने देश सेवा के लिए अपना भविष्य दिया और यह उनकी देशभक्ति को दिखाता है, लेकिन अग्निपथ योजना में केवल चार साल की सेवा से सरकार ने दिखा दिया कि वह किस तरह का रिश्ता निभाना चाहती। यह भी पढ़ें- जिसे राहुल ने कहा गद्दार, उ...