जहानाबाद, मार्च 22 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। भाजपा मखदुमपुर ग्रामीण मण्डल का दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर जिला कार्यालय में आयोजित किया गया। दीप प्रज्ज्वलन जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष तिलकदेव शर्मा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामसुभग शर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र चेतना के लिए कार्य करती है। भाजपा राष्ट्र प्रथम, पार्टी दूसरा और व्यक्ति अंतिम की भावना से काम करती है। पार्टी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं एकात्म मानववाद के दर्शन के सिद्धांतों पर कार्य करती है। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से आप सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी बौद्धिक रूप से समृद्ध कर आपका उन्नयन कर रही है। यहाँ से सीख कर समाज के भलाई के लिए काम कर पार्टी को नई गति देंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष तिलकदे...