बेगुसराय, अप्रैल 14 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। इस विश्व का सबसे खूबसूरत संविधान हमारे देश का है। इसे बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने तमाम देशों के संविधान से खूबसूरत चीज़ों को निकाल कर बनाया है। उपर्युक्त बातें श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय में मंगलवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन बेगूसराय जिला परिषद की ओर से अंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बने हुए संविधान के हिसाब से ही सत्ता पर काबिज लोग बैठकर संविधान के मौलिक अधिकार और स्वतंत्रता पर हमले कर रहे हैं। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि अंबेडकर जी की ही देन है कि आज हम लोग खुलकर स्वतंत्र तरीके से अपनी बातों को रख रहे हैं। यह भी पढ़ें- जयंती पर ...