सत्ता परिवर्तन के लिए मतदान की व्यवस्था है : हाईकोर्ट
नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास व आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत में दखल देने से बुधवार को इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वे विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) के फैसले का इंतजार करें। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि शुरुआत में दोनों नेता छात्र आंदोलन में शामिल थे, लेकिन अब मुद्दा अलग है। इसमें सत्ता परिवर्तन की बात भी सामने आई है। आंदोलन में लोग वही रहते हैं, लेकिन मुद्दे बदल जाते हैं। पीठ ने कहा कि सत्ता परिवर्तन का विकल्प आमतौर पर मतदान के जरिए करते हैं। यहीं व्यवस्था है। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा कि अगर उनकी शिकायत बरकरार रहती है, तो वे अपीलीय अदालत का रुख कर सकते हैं। विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष बुधवार को ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.