शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रदेश बजट को लेकर जिले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सत्ता पक्ष के नेताओं ने बजट को सर्वांगीण विकास की दिशा में ठोस कदम बताते हुए शिक्षा, कृषि, सामाजिक कल्याण और अवस्थापना से जुड़ी घोषणाओं को ऐतिहासिक बताया। उनका कहना है कि बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं, जिससे शाहजहांपुर सहित पूरे प्रदेश को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं विपक्ष ने बजट को आंकड़ों का खेल और जनता के साथ छलावा करार दिया। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर ठोस प्रावधान नहीं दिखते। उनका कहना है कि पिछली घोषणाओं की जमीनी हकीकत स्पष्ट किए बिना नई योजनाएं जोड़ दी गई हैं। जिले में राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.