नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर की जा रही कार्रवाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। केंद्र सरकार पर असहमति को अपराध बनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को यह समझना चाहिए कि भारत उत्तर कोरिया नहीं है। उन्होंने कहा कि जब सत्ता खुद को राष्ट्र समझने लगती है, तो लोकतंत्र मर जाता है। राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि सरकार ने शांतिपूर्ण विरोध करने को ही सबसे बड़ा अपराध बना दिया है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को ऐसी दिशा में धकेला जा रहा है, जहां असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साजिश बताया जाता है। आप अगर सत्ता के खिलाफ संवैधानिक तरीके से आवाज उठाते हैं, तो लाठी, मुकदमा और जेल, यह लगभग तय है। उन्होंने कहा कि शांत...