जमुई, जुलाई 3 -- जमुई। हिंदुस्तान प्रतिनिधि आज के समय में हर लोग सत्ता के साथ रहकर अपना लाभ उठाने की फिराक में रहते हैं। इससे ठीक उलट जमुई के मिट्टी से जुड़े राजनेता नरेंद्र सिंह हमेशा सत्ता को ही चुनौती देने का काम किया। वे सत्ता और संघर्ष के प्रतीक के रूप में हमेशा काम करते रहे। चाहे कांग्रेस हो या फिर राजद, लोजपा हो या फिर जदयू हमेशा नरेंद्र सिंह ने सत्ता के शीर्ष को चुनौती देने का काम किया। कभी भी जन भावनाओं की अपेक्षा के विरुद्ध घुटने नहीं टेके। जनता के मुद्दे पर आंदोलन खड़ा करने की नरेंद्र सिंह को अदभुत क्षमता थी। उम्र के अंतिम पड़ाव में नरेंद्र सिंह किसानों के लिए लड़े थे। किसान आंदोलन में इन्होंने जमुई से अपना आंदोलन शुरुआत कर दिल्ली के सिंधु बॉर्डर तक पहुंचने का काम किया था। वर्ष 1990 में जब लालू प्रसाद यादव की सरकार थी तो नरेंद्र सि...