लखनऊ, जुलाई 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्यसभा में उपनेता विरोधी दल प्रमोद तिवारी ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की रकम में हेरफेर को संगठित अपराध बताया है। उन्होंने कहा कि हालांकि यह भी सभी जानते हैं कि इस मामले में किसी खास को सजा नहीं मिलेगी, बल्कि छोटे लोगों को सजा देकर मामले की इतिश्री कर दी जाएगी। तिवारी ने कहा कि सत्ता के लिए झूठे आरोप लगाना भाजपा की पुरानी फितरत है। अब जबकि अयोध्या का मामला खुल गया है तो भाजपा झूठे अनर्गल आरोपों पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर कभी रोजा इफ्तार नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- जनता का ध्यान भटकाने के लिए बनी है एसआईटी : अजय राय अयोध्या के महंत ज्ञानदासजी की बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाशिम अंसारी से मित्रता थी। उन्होंने 2003 में विवादित जमीन के हिस्से में रोजा इफ्तार करवाया गया थ...