पलामू, अक्टूबर 21 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को कहा कि सत्ता के लिए कांग्रेस बिन पानी मछली की तरह तड़प रही है। संवैधानिक संस्थानों पर लगातार आरोप लगाकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी खीझ उतार रहे हैं। विदेशी धन के सहारे देश में अस्थिरता पैदा करने तथा अर्थव्यवस्था को बेपटरी करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। प्रतिपक्ष की पार्टियां, भारत में सत्ता परिवर्तन के लिए व्यवस्था को अस्थिर करना चाहते हैं। हालांकि, भाजपा ऐसी कथित रिजीम चेंज की बातों से डरने वाली नहीं है, बल्कि पूरी ताकत के साथ उसके कार्यकर्ता जवाब देने के लिए तैयार है। यह भी पढ़ें- रिजीम चेंज की बात पर भाजपा क्यों बौखलाई है : केएन त्रिपाठी देश की जनता लोकतंत्र और युवा भारत के साथ खड़े है। पलामू दौरे पर आए रक्षा राज्य मंत्री बुधवार ...