सत्ता के दबाव में लगाई जा रही शिबू सोरेन की प्रतिमा : बिरुली
चाईबासा, अगस्त 3 -- चाईबासा, संवाददाता। पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद ईचा-खरकई बांध विरोधी संघ कोल्हान के अध्यक्ष वीरसिंह बिरुली ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला नेतृत्व और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों द्वारा शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखने के बावजूद उन्हें और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में वीरसिंह बिरुली ने कहा कि पूर्वजों के सम्मान और आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शांतिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया था। इसके बावजूद प्रशासन ने कथित तौर पर सत्ता पक्ष के दबाव में कार्रवाई करते हुए उन्हें समेत 18 लोगों को हिरासत में लिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: टाटा बाईपास चौक पर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रतिमा स्थापना का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.