धनबाद, अगस्त 15 -- भाजपा भौंरा मंडल की ओर से शुक्रवार को भौंरा ऑफिसर्स क्लब में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रियंका देवी तथा संचालन मंडल अध्यक्ष सुभाष महतो ने किया। सर्वप्रथम विभाजन में शहीद देशभक्तों व क्रांतिकारियों को नमन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि कांग्रेस व महात्मा गांधी की नीतियों तथा तुष्टीकरण के कारण देश का बंटवारा हुआ। सत्ता के लिए 'बांटो और राज करो' की नीति के तहत भाई-भाई को लड़ाया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पाक समर्थित आतंकवाद पर लगाम कसी है और सीएए लागू कर शरणार्थी हिंदू, सिख व ईसाइयों को नागरिकता दी है। यह भी पढ़ें- सत्ता को परिवार की जागीर समझती है कांग्रेस: योगी उन्होंने दंगे-फसाद की ताकतों से सजग रहने की अपील की। मौके पर महानगर अध...