संवाददाता, अप्रैल 7 -- यूपी के रामपुर में अपना दल (एस) के विधायक शफीक अंसारी के बेटे उमैर अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह पिता के रसूख और सत्ता की हनक का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। 4 अप्रैल विधायक पुत्र ने न सिर्फ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया, बल्कि चिकित्सा अधीक्षक की मुख्य कुर्सी पर बैठकर स्टाफ को दिशा-निर्देश भी दिए। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है। पूरा मामला शनिवार दोपहर का है, जब उमैर अंसारी अपने काफिले के साथ अचानक सीएचसी स्वार पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के जनरल वार्ड, इमरजेंसी, जेएसवाई और भर्ती मरीजों का हालचाल जानते हुए विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। विवाद तब शुरू हुआ जब वह चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव चंदेल के कार्यालय में दाखिल हुए। वा...