उन्नाव, जनवरी 30 -- उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। वक्ताओं ने बापू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सत्ताधारी सरकारें उनके कृतित्व को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास कर रही हैं। हम सबको अपनी पीढ़ियों को सतर्क कर उन्हें संस्कारित करने का कार्य करना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने कहा कि सत्य और अहिंसा के पुजारी बापू ने पूरे संसार को राह दिखाने का काम किया है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, शिवम अवस्थी, संजीव श्रीवास्तव, सलमान शाहिद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.