मिर्जापुर, सितम्बर 3 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। परम संत बाबा जयगुरुदेव महराज के उत्तराधिकारी पंकज जी महाराज ने क्षेत्र के गोगांव ग्राम में पश्चिम वाहिंनी रामलीला मैदान में विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मानव मंदिर में बैठकर भगवान का भजन व सत्कर्म करो। तभी यमराज के दरबार में उचित सम्मान सम्मान मिलेगा। कहा कि मनुष्य की एक ही जाति है और वह है मानव जाति। उन्होंने कहा कि महात्मा और गुरु के ज्ञान के बिना संसार के समुद्र से पार पाना मुश्किल है। यह शरीर किराए का मकान है। यह तुम्हारा अपना नहीं है। शरीर को यहीं छोड़ जाना है। आत्मा उड़ जाएगी। यह भी पढ़ें- जन्म नहीं, भक्ति और सदाचार से मिलती है श्रेष्ठता फिर किस अहंकार में जी रहे हो। एक-एक पल का सदुपयोग करो। जीवमात्र की सेवा-सहायता में जीवन गुजार दो। अंत में शाकाहारी बनने, संयम, धैर्य, द...