बदायूं, मई 11 -- बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित सतेती चौराहा के पास कार अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गई। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा। क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी अतुल शर्मा ने बताया कि बिल्सी निवासी अनिल कुमार अपनी अल्टो कार से बदायूं जा रहे थे। वहीं निजामपुर निवासी दीपक कुमार भी अपनी कार से बिल्सी से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहन चालकों के बीच ओवरटेक को लेकर कहासुनी हो गई। बताया गया कि अनिल कुमार ने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी, जिसके बाद दोनों चालक आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान अल्टो कार अचानक पीछे सरकने लगी और खंदी में जाकर पलट गई। यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,दोस्त घायल हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं किसी राहगीर द्वारा बनाया गय...