मिर्जापुर, मार्च 21 -- विंध्याचल। चैत्र नवरात्र मेले के तीसरे दिन संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा अपने शिष्यों के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किए। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ वे मां विंध्यवासिनी मंदिर के गणेश द्वार से गर्भगृह में पहुंच कर मां के चरणों में शीश नवाया। तीर्थ पुरोहित सुधाकर मिश्रा ने सतुआ बाबा को दर्शन पूजन कराया। इस दौरान मंदिर सुरक्षा प्रभारी उदय प्रताप सिंह व अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...