दरभंगा, अप्रैल 15 -- विकास कुमार,कमतौल। लोक प्राकृतिक पर्व सतुआन के अवसर पर जोगियारा स्थित ठाकुरबाड़ी, कल्याण कुटी व राम जानकी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर सत्तू का गोला व सत्तू शरबत महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। पुजारी राम इकबाल सिंह द्वारा विधिवत पूजन कराया गया। इस मौके पर कुटी के सेवायत सह अध्यक्ष श्याम कुमार सिंह ने कहा कि यह पर्व प्रकृति से जुड़ने, शरीर को गर्मी के लिए तैयार करने और दान-पुण्य का संदेश देता है। कार्यक्रम में कुटी से जुड़े सदस्यों, साधु-संतों व स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। प्रसाद वितरण में कई लोगों ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- खरमास हुआ खत्म, सतुआन कर मनायी गई मेष संक्रांति यह भी पढ़ें- आज भी है सतुआन पर्व की परम्परा कायम, सत्तू खाने के पीछे छिपा है बड़ा रहस्य यह भी पढ़ें- सत्तू संक्रांति क...